महिला सिपाही से छेड़छाड़ के आरोप में मोरो थाना के पु.अ.नि. रोशन कुमार निलंबित, दरभंगा पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिले के मोरो थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) रोशन कुमार पर गंभीर आरोप लगने के बाद बुधवार की देर शाम उन्हें वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हें । यह कार्रवाई उस आवेदन के आधार पर की गई, जिसे मोरो थाना में तैनात  महिला सिपाही (रिजर्व गार्ड) ने 02 दिसंबर 2025 को थाना प्रभारी को सौंपा था।

एसएसपी कार्यालय के अनुसार महिला सिपाही ने अपने लिखित आवेदन में आरोप लगाया कि 01 दिसंबर 2025 को ड्यूटी के क्रम में पु.अ.नि. रोशन कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरो थाना कांड संख्या–109/25, दिनांक 02.12.2025, धारा 74/75/329(4) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्काल अनुसंधान शुरू किया गया।

थानाध्यक्ष मोरो द्वारा पूरे प्रकरण की जानकारी एक विस्तृत प्रतिवेदन के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को भेजी गई, जिसके बाद वरीय पुलिस प्रशासन ने आरोपों को गंभीर मानते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया।

तत्काल निलंबन का आदेश
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्राप्त प्रतिवेदन और प्राथमिकी में दर्ज गंभीर आरोपों के मद्देनजर पु.अ.नि. रोशन कुमार को सामान्य जीवन एवं विभागीय कार्यों से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। एक ओर जहां महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई को सकारात्मक कदम माना जा रहा है, वहीं विभागीय जांच आगे और कई खुलासे कर सकती है।

हनुमान नगर प्रतिनिधि के अनुसार 

मोरो थाना में पदस्थापित एक एस आई की हड़कतो ने पुलिस महकमा को शर्मसार कर दिया है।गत 1 दिसंबर की रात मोरो थाना में कार्यरत एक महिला गृहरक्षक के रुम में घुसकर उसके अस्मत से खिलवाड़ करने का मामला घटित हुआ।उसके साथ थाने में पदस्थापित एस आई रोशन कुमार ने रुम में घुसकर छेड़खानी की।इस सन्दर्भ में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पीड़िता के आवेदन पर मोरो थाना मे आरोपी एस आई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सुत्रों के मुताबिक मोरो थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति अवकाश पर थी।इस अवधि में एस आई रोशन कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष के दायित्व थे।01 दिसंबर की रात 8 बजे आरोपी एस आई थाना परिसर में अवस्थित पुलिसकर्मियों के बैरक में जाकर महिला गृहरक्षक के रुम में घुस गये और उसके साथ छेड़खानी करने लगे।पीड़िता के विरोध और हल्ला करने पर अन्य पुलिसकर्मियों को आता देख निकल गया।इसकी सुचना जिला के वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई।मंगलवार को जिला से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दरभंगा ने मोरो थाना पहूंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली।इस दुखद घटना के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।इस बीच थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति भी अवकाश समाप्त कर थाने पर आ गई।एस एस पी के आदेश पर आरोपी एस आई के विरुद्ध कार्यस्थल पर कार्यरत महिला गृहरक्षक से छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।बुधवार को थानाध्यक्ष ने पीड़िता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय से पीड़िता का चिकित्सकीय जांच कराने और न्यायायिक दण्डाधिकारी के समक्ष बीएन एस एस की धारा 183 के तहत वयान कलमवद्ध कराने का निवेदन किया है,जहां अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।वहीं सुत्रों ने बताया कि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी, जला रेड्डी ने आरोपी एस आई को निलंबित कर दिया है।आरोपी की गिरफ्तारी की बाबत पुछने पर थानाध्यक्ष ने 7 वर्षों से कम सजा के अपराध में गिरफ्तारी नही किये जाने की बातें कही गई हें ,हालांकि वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुअनि को निलंबित कर दिया हें।