डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर दरभंगा में अधिवक्ता दिवस मनाया गया,दरभंगा से डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद का गहरा रिश्ता :अधिवक्ता अरुण चौधरी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,
अधिवक्ता दिवस आयोजित।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में वकालतखाना भवन में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति सह संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता दिवस मनाया गया। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा के संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा अमर ने डॉ. प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया।मौके पर उन्होंने कहा कि देश के वकील डॉ. प्रसाद के जन्मदिन को अधिवक्ता दिवस के रुप में मनाते हैं।जिनके संबंध में कहा गया था कि परीक्षर्थी परीक्षक से अच्छा है।पूर्व अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डॉ. प्रसाद के प्रतिभा के संबंध में कुछ कहना सूर्य को दिये दिखाने जैसा होगा।पेशे से प्रखर अधिवक्ता रहे स्व. प्रसाद ने देश की अहिर्निश सेवा की।अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि राजेंद्र बाबू का दरभंगा से गहरा नाता रहा।वहीं दरभंगा महाराज सर डॉ. कामेश्वर सिंह से इनका लगाव जगजाहिर है।कार्यक्रम को अधिवक्ता कपिलदेव झा,कैलाश चन्द्र लाभ सुशील झा,रमणजी चौधरी ,प्रमोद ठाकुर, बैद्यनाथ झा,संजीव कुमार, सुधीर कुमार झा,संजय कुमार, मुजीबुर्रहमान, सोहन कुमार सिन्हा, पंकज कुमार समेत दर्जनों वकीलों ने संबोधित किया।वकीलों ने प्रतिवर्ष अधिवक्ता दिवस मनाने का आग्रह एसोसिएशन के महासचिव से किया। जिसे महासचिव श्री मिश्रा ने स्वीकार किया।