यह समय देश के विकास को गति देने का है, न कि हंगामे और अवरोध का। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में विपक्ष को इसका जवाब जरूर मिलेगा–संजय सिंह।

दस्तक7मिडिया, पटना।
दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार जारी गतिरोध और विपक्ष के हंगामे को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि संसद जनता की आवाज है, लेकिन विपक्ष इसे लगातार बाधित कर राष्ट्रहित के मुद्दों से बचने की कोशिश कर रहा है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार देशहित में महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष अपनी राजनीतिक जमीन खोने की हताशा में संसद को बंधक बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है। जिन विषयों पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए, उन पर विपक्ष सिर्फ शोर मचाकर देश की प्रगति को रोकने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष का आचरण जनता का समय, संसाधन और करदाताओं का पैसा बर्बाद करने जैसा है। संसद देश का सर्वोच्च मंच है, जहां जनकल्याण पर निर्णय लिए जाते हैं, लेकिन विपक्ष की लगातार व्यवधान डालने की नीति से विकास कार्यों में रुकावट आ रही है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार देश के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संसद में बाधा डालने से न तो सरकार की गति रुकेगी और न ही देश की प्रगति थमेगी। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह अपनी नकारात्मक राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित में रचनात्मक भूमिका निभाए। श्री सिंह ने कहा कि यह समय देश के विकास को गति देने का है, न कि हंगामे और अवरोध का। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में विपक्ष को इसका जवाब जरूर मिलेगा।