एसएसपी दरभंगा ने चार थानों के अनुसंधान कार्य की गहन समीक्षा, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2025 को मब्बी थाना, मोरो थाना, हायाघाट थाना एवं बहादुरपुर थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं और थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान थानावार लम्बित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई।

अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:
• सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम, पता और अपराध विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन किया जाए।
• महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो ई-साक्ष्य ऐप पर नियमानुसार अपलोड किए जाएं।
• शराबबंदी नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं शराब तस्करों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
• लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती और विशेष अभियान चलाए जाएं।
• न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज की जाए।
• डायल–112 पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।