ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा बहेड़ा एवं बहेड़ी थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा बहेड़ा एवं बहेड़ी थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा बहेड़ा एवं बहेड़ी थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2025 को बहेड़ा थाना एवं बहेड़ी थाना के अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण अनुसंधान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान दोनों थाना क्षेत्र के लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु विशेष निर्देश दिए।
अधिकारी ने न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं
सभी कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए। कांडों की दैनिक डायरी (दैनिकी) को अद्यतन रखा जाए।जिन कांडों का निष्पादन माह में संभव है, उन्हें चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए।थाना क्षेत्र के सभी प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा कर अद्यतन स्थिति रखी जाए।थाना के सभी पंजी एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश। थाना क्षेत्र में सघन गश्ती की जाए तथा गश्ती के दौरान,विशेष वाहन जांच
बैंक जांच एटीएम जांच को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।विधि-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुसंधान एवं गश्ती कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।