सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट की पुलिस ने किया ख़ुलासा, लूट की रकम के साथ 6 बदमाश गिरफ़्तार
सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट की पुलिस ने किया ख़ुलासा, लूट की रकम के साथ 6 बदमाश गिरफ़्तार
सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट की पुलिस ने किया ख़ुलासा, लूट की रकम के साथ 6 बदमाश गिरफ़्तार
दस्तक 7मीडिया /विजय ठाकुर
सिंहवाड़ा / स्थानीय थाना क्षेत्र के कटासा से महिसारी जाने वाली सड़क पर 24 नवंबर की शाम हथियार के बल पर कलवाड़ा निवासी सीएसपी संचालक भोला राय के साथ साढ़े तीन लाख रुपए की हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मंगलवार को सिंहवाड़ा थाना पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने बताया कि लूटपाट की घटना का खुलासा करने के लिए सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार और सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान और सीसीटीवी कैमरे के मदद से पुलिस ने सिंहवाड़ा में बैंक का सीएसपी चलाने वाले सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी धर्मवीर कुमार साह सुमन कुमार सौरभ उर्फ सुमन पासवान पिंकू कुमार कामती मो.सुलेमान सदर थाना क्षेत्र के बुचामन के आकाश कुमार वही लालपुर निवासी अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार कर लूट की एक लाख नौ हज़ार पाँच सौ रुपया समेत घटना में प्रयुक्त बाइक चार मोबाइल समेत बैग और कागजात बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि धर्मवीर कुमार और भोला यादव दोनों सीएसपी चलाते है। धर्मवीर कुमार के सीएसपी में ग्राहक कम आने के कारण वो भोला यादव को सीएसपी के बंद करने के लिए लूटपाट की योजना बनायी सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए एक मंदिर के प्रांगण में योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया है वही घटना में शामिल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नव टोलिया निवासी ललित यादव रौशन दास उर्फ बेंगा सिमरी थाना क्षेत्र के अरैला निवासी मो. नूर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है तीनो अभी फरार है। सुमन सौरभ के ऊपर सदर थाना में आर्म्स एक्ट विश्वविद्यालय थाना में एनडीपीएस एक्ट अभिषेक मिश्रा पर आर्म्स एक्ट संत कई सुसंगत धराओ में केश दर्ज है। वही ललित यादव पर विश्वविद्यालय थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज है।