एसएसपी दरभंगा ने तीन थानों के अनुसंधानकर्ताओं संग समीक्षा बैठक की, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
एसएसपी दरभंगा ने तीन थानों के अनुसंधानकर्ताओं संग समीक्षा बैठक की, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
एसएसपी दरभंगा ने तीन थानों के अनुसंधानकर्ताओं संग समीक्षा बैठक की, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 01 दिसंबर 2025 को सोनकी थाना, सदर थाना एवं विश्वविद्यालय थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं व थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसएसपी कार्यालय, दरभंगा में संपन्न हुई।
बैठक में थानावार पूर्व से लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्धारित समय सीमा तय की गई। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
• थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता को सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम, पता एवं उनके आपराधिक इतिहास को गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश।
• ई-साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो नियमानुसार अपलोड करने का आदेश।
• शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों एवं शराब तस्करों पर कठोर कार्रवाई के साथ-साथ बढ़ते चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती व अभियान चलाने का निर्देश।
• न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश।
• डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय में निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश।
एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।