दरभंगा में वरीय एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों एवं पदाधिकारियों के माध्यम से आए कुल 10 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तार से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का सात दिनों के भीतर वैधानिक प्रक्रिया के तहत निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर-02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना-01, अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा एवं बहेड़ा थाना-01, कोतवाली थाना-01, महिला थाना-01, CO+ नदी थाना-01, अंचल पुलिस निरीक्षक बिरौल-01 तथा CO+ लहेरियासराय थाना-01 से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।
पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान करना है और यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने भी सुनी आमजन की समस्याएँ

इसी क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा उनके कार्यालय में प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई आयोजित की गई।
आज की जनसुनवाई में कुल 10 आवेदकों के आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें जमालपुर थाना-01, मनिगाछी थाना-01, बिरौल थाना-02, अलीनगर थाना-02, बहेड़ा थाना-01 तथा बहेड़ी थाना-03 से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।