शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर डीएम व एसएसपी की संयुक्त बैठक, अधिकारियों को कड़े निर्देश
शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर डीएम व एसएसपी की संयुक्त बैठक, अधिकारियों को कड़े निर्देश
शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर डीएम व एसएसपी की संयुक्त बैठक, अधिकारियों को कड़े निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में आज समाहरणालय में अतिक्रमणमुक्त दरभंगा अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर की मुख्य सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए लगातार और प्रभावी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य निर्देश
• थानाध्यक्ष लहेरियासराय को लहेरियासराय टावर से लोहिया चौक होते हुए पर्यवेक्षण गृह तक नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।
• लोहिया चौक से जेल मोड़ तक भी लगातार अभियान चलाने का आदेश दिया गया।
• सभी चौक-चौराहों के आसपास अतिक्रमण पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
• जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को अतिक्रमण करने वालों पर दंड अधिरोपित कर वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
• समाहरणालय के मुख्य सड़क पर खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया।
• एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने सभी थाना प्रभारियों को “रोको, टोको और हटाओ” अभियान लगातार चलाने का आदेश दिया।
• दिल्ली मोड़ सहित अन्य अतिक्रमित क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
• नगर आयुक्त को पूरे शहर में माइकिंग कर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।
जन सहयोग की अपील
जिल प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर में सुचारु एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क किनारे अनावश्यक अतिक्रमण से बचें।
किन-किन क्षेत्रों पर विशेष फोकस
वीआईपी रोड,जेल रोड, लोहिया चौक,लहेरियासराय टावर,कर्पूरी चौक,अन्य व्यस्त मार्ग
इन सभी स्थानों पर सड़क किनारे दुकानदारों पर कार्रवाई करने तथा ट्रैफिक जाम की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, संबंधित अंचल अधिकारी, तथा विभिन्न थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।