दरभंगा में 4 दिसम्बर को जॉब कैम्प, 50 पदों पर होगी बहाली

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा की ओर से 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को जॉब कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा।

सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि Blink Commerce Pvt. Ltd. द्वारा Picker Packer पद के लिए 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। दसवीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 14,600 से 19,000 रुपये वेतन के अलावा पीएफ, ईएसआई और इनसेन्टिव की सुविधा देगी। सफल अभ्यर्थियों को गुरुग्राम (हरियाणा) में रोजगार प्रदान किया जाएगा।