जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,जिलाधिकारी ने दिये कई निर्देश
जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,जिलाधिकारी ने दिये कई निर्देश
जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,जिलाधिकारी ने दिये कई निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निष्पादन, राशन कार्ड निर्गत से संबंधित कार्य, ई–पॉस पोर्टल, प्रखंडवार राशन कार्ड/सदस्य नाम विलोपन, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण, सीपीग्राम्स से प्राप्त शिकायतों, नई पीडीएस दुकानों के अनुज्ञापन तथा विक्रेताओं के रिक्त पदों से संबंधित कार्य आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि
• ई–केवाईसी शेष लाभुकों का कार्य डीलरों के माध्यम से तुरंत पूरा कराया जाए।
• सभी मार्केटिंग ऑफिसर प्रत्येक माह 100% पीडीएस दुकानों का निरीक्षण सुनिश्चित करें।
• तीनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गोदामों की जांच करें।
• ऑनलाइन राशन कार्ड के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार कैंप मोड में राशन कार्ड बनाए जाएँ।
• लंबित आवेदनों पर विलंब को लेकर जिलाधिकारी ने खेद प्रकट किया तथा तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निरंतर अनुश्रवण का निर्देश दिया।
खाद्यान्न उठाव के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि—
• सभी ट्रांसपोर्टर वाहन संख्या अविलंब बढ़ाएँ।
• विभागीय निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले ट्रांसपोर्टरों को हटाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
• डीएम एसएफसी को जनवरी माह का खाद्यान्न समय पर उठाव कराने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
• सभी अनुमंडल पदाधिकारी सीएमआर (Custom Milling Rice) की जांच सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता के रिक्त पदों के लिए स्क्रूटनी की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमों के अनुसार शीघ्र मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
साथ ही खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण को समयबद्ध रूप से पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
डोर-स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता को भी पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराने एवं समय पर उठाव सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, डीलर संघ के अध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।