जदयू विधि प्रकोष्ठ ने वकालतखाना बेनीपुर में केक काटकर मनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का जन्मदिन

दस्तक7मीडिया /दरभंगा 

जदयू विधि प्रकोष्ठ की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिला के विश्वकर्मा संजय कुमार झा का जन्मदिन वकालतखाना बेनीपुर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि संजय झा न सिर्फ मिथिला के विश्वकर्मा हैं, बल्कि मिथिला के विकास पुत्र भी हैं। उन्होंने कहा कि मिथिला के विकास में संजय झा की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। बिहार के विकास के लिए विगत वर्षों में केंद्र सरकार से ₹70 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति लाने में उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही मिथिला में कई विकासात्मक योजनाएँ भी उनके प्रयासों से पूरी हुई हैं, जो काबिले-तारीफ़ हैं।

उन्होंने कहा कि आज संजय झा का जन्मदिन मनाकर हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं, ताकि बिहार और मिथिला का विकास इसी तरह निरंतर जारी रहे।

जन्मदिन समारोह में अधिवक्ता कृष्ण कुमार झा, प्रवीण कुमार सिंह, उमेश झा, बैजू झा, सुमन साहू, अभय कांति सहित दर्जनों अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। इसके अलावा अधिवक्ता लिपिक रौकी ठाकुर, मदन साहू, मंजीत पासवान समेत कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।