घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर जमानती वारंटी ‘लाला’ गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा
घनश्यामपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंटी लाला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी भिखारी झा के पुत्र लाला झा है, जो रसियारी गांव का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार, आरोपी लाला झा पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि वांक्षित अभियुक्त लाला के विरुद्ध कांड संख्या 06/19, 72/19, 244/19, 38/22 सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जो वर्षों से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापामारी भी की गई लेकिन ये पकड़ से बाहर था। उसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया, और गुप्तचर द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब लाला झा के आपराधिक इतिहास के आधार पर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है

