29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 सम्पन्न, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में प्रेक्षागृह दरभंगा में 29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार ने कहा कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें।

उत्सव में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, कविता, कहानी लेखन, चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहेः
• वाद-विवाद (वक्तृता): प्रथम – अमन झा, द्वितीय – अक्षय कुमार, तृतीय – अभिनव राजा
• समूह लोकनृत्य: रिया एवं उनका समूह
• कविता लेखन: प्रथम – ऋषि कुमार, द्वितीय – अमित कुमार, तृतीय – अतुल कुमार
• कहानी लेखन: प्रथम – मधु सिंह, द्वितीय – पूजा कुमारी, तृतीय – प्रभात कुमार
• समूह लोकगीत: प्रथम – रत्न प्रिया, द्वितीय – अमित कुमार, तृतीय – अनन्या झा
• चित्रकला: प्रथम – श्रवण कुमार, द्वितीय – शिवम कुमार, तृतीय – छोटू पासवान

कार्यक्रम का मंच संचालन राम बुझावन यादव द्वारा किया गया।