नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, 24 कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटा, 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
शनिवार को नगर निगम कार्यालय स्थित विभिन्न प्रशाखाओं का नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त ने सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण देने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है।
अनुपस्थित पाए गए कर्मियों में—
• वाहन शाखा : 3
• राजस्व शाखा : 2
• कंप्यूटर शाखा : 2
• एनयूएलएम : 1
• जन्म-मृत्यु शाखा : 1
• सामाजिक सुरक्षा : 2
• लेखा शाखा : 1
• जानकारी शाखा : 2
• राजेंद्र भवन : 3
• प्रधानमंत्री आवास शाखा : 3
• स्वास्थ्य शाखा : 1
• उपमहापौर कार्यालय प्रकोष्ठ : 2
• पार्षद कक्ष : 1
नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी उदासीनता दिखाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।