घनश्यामपुर पुलिस को बड़ी सफलता,शराब बंदी कानून के तहत वांछित रविंद्र यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

घनश्यामपुर पुलिस ने महिनों से फरार चल रहे रसियारी नीमा निवासी व शराब सप्लायर रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज। इस मामले में अभियुक्त रविंद्र यादव की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी।
थानाध्यक्ष ने कहा कि अभियुक्त के घर पर रहने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर बीते रात छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि बिहार प्रदेश में शराब बंदी कानून लागू रहने के बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से इसका कारोबार कर रहे हैं, जो गैर कानूनी है। शराब सप्लायर पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन काफी हद तक सफल भी हो रहे हैं बावजूद इस धंधे में लिप्त लोग मानने को तैयार नहीं है।