दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ली युवक की जान; सड़क किनारे खड़े होकर ट्रक के जाने का कर रहा था इंतजार,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ली युवक की जान; सड़क किनारे खड़े होकर ट्रक के जाने का कर रहा था इंतजार,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ली युवक की जान; सड़क किनारे खड़े होकर ट्रक के जाने का कर रहा था इंतजार,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरी पंचायत के नवटोलिया में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक अनियंत्रित ट्रक ने योगेन्द्र सहनी के पुत्र मिथुन कुमार (उम्र लगभग 26-27 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचलने के बाद पास में स्थित बिंदे सहनी का घर और अशोक सहनी के बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के तुरंत बाद, ट्रक छोड़ कर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक के खलासी को पकड़ लिया। इस हृदय विदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल विशनपुर- बेनीपुर सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण मुआवजे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम विनोद यादव और अनुमंडल रोगी कल्याण समिति सदस्य व जदयू नेता इन्द्र मोहन साफी, वार्ड सदस्य विशुन देव पासवान से सहयोग लिया।
जदयू नेता इन्द्र मोहन साफी और मुखिया प्रतिनिधि राम विनोद यादव ने संयुक्त रूप से आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम को मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन ने दोनों नेताओं के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने में सफलता हासिल की। वहीं पंचायत के मुखिया ने कवीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के आश्रीत को तीन हजार रुपए प्रदान किया।
जदयू नेता इन्द्र मोहन साफी और मुखिया प्रतिनिधि राम विनोद यादव ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इधर पुलिस ने खलासी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।