विश्व मानवाधिकार दिवस पर विशेष कार्यक्रम की तैयारी तेज, दरभंगा में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) को यादगार बनाने के उद्देश्य से भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने रविवार को होटल ऐपी पैलेस के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने की, जिसमें पिछले एक माह के सामाजिक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम की रणनीति तय की गई।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि संगठन अनुशासन और सेवा भाव पर चलता है। सभी पदाधिकारी और सदस्य समाज व राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करें, ताकि संगठन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी हो सके। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों को उनकी भूमिकाओं और कर्तव्यों के अनुरूप सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ललित यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंद्रजीत कुमार, जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष नितेश सहाय, महासचिव चंद्रकांत चौधरी, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोहर कुमार झा, डॉ. विजय कुमार सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव प्रतिभा कुमारी, शत्रुघ्न पासवान, रामनारायण चौधरी, मोहन कुमार यादव और मुरारी यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।