अलीनगर विधानसभा के बीएलए -1 पप्पू सिंह का पटना में सम्मान: बूथ सुदृढ़ीकरण में उत्कृष्ट योगदान
अलीनगर विधानसभा के बीएलए -1 पप्पू सिंह का पटना में सम्मान: बूथ सुदृढ़ीकरण में उत्कृष्ट योगदान
अलीनगर विधानसभा के बीएलए -1 पप्पू सिंह का पटना में सम्मान: बूथ सुदृढ़ीकरण में उत्कृष्ट योगदान
दस्तक7मिडिया पटना।
भारतीय जनता पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में शनिवार को आयोजित अलीनगर विधानसभा के बीएलए-1 सम्मान सम्मेलन में, जिला पूर्वी भाजपा के महामंत्री और अलीनगर विधानसभा के बीएलए-1 श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को विधानसभा चुनाव में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान श्री सिंह के बूथ-स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रबंधन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
इस गरिमामयी समारोह में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे –
प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल,बिहार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी,भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भीखू भाई दालसानिया,चुनाव प्रबंधन प्रदेश संयोजक श्री राधिकारण रमन,भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री राधा मोहन शर्मा,श्री राकेश कुमार।
सम्मान ग्रहण करने के बाद, श्री संजय कुमार सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और प्रेरणा सदैव बूथ-स्तर पर संगठन को मजबूत करने की शक्ति देता है। यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय ही नहीं, बल्कि और अधिक जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी है।”उन्होंने अलीनगर विधानसभा के सभी जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, संयोजक, प्रभारी, शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष,बीएल ए -2, पन्ना प्रमुख और सक्रिय कार्यकर्ता साथियों के सामूहिक सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने जोर दिया कि सभी के सामूहिक प्रयास से बूथ सुदृढ़ीकरण में निरंतर अच्छी प्रगति हो रही है और भविष्य में इस कार्य को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने श्री संजय कुमार सिंह के संगठनात्मक योगदान की खुलकर सराहना की। नेताओं ने कहा कि उनका अनुभव और प्रभावी नेतृत्व संगठन के विस्तार और चुनावी मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह सम्मान श्री पप्पू सिंह की समर्पण और बूथ प्रबंधन की कुशलता का प्रमाण है, जो बिहार में भाजपा के जमीनी संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।