13 दिसंबर की बिरौल के न्यायालय में लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ग्राम कचहरी सचिवों की अहम बैठक
13 दिसंबर की बिरौल के न्यायालय में लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ग्राम कचहरी सचिवों की अहम बैठक
13 दिसंबर की बिरौल के न्यायालय में लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ग्राम कचहरी सचिवों की अहम बैठक
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आगामी 13 दिसंबर, 2025 को व्यवहार न्यायालय बिरौल के परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से गौड़ा बौराम प्रखंड में ग्राम कचहरी के सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड पंचायत राज अधिकारी (बीपीआरओ) सुजीत कुमार ने की। उन्होंने प्रखंड की 13 पंचायतों से आए ग्राम कचहरी के सभी सचिवों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लंबित सभी सुलहनीय मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर समाप्त कराएं।
बीपीआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि लोक अदालत त्वरित और सस्ता न्याय दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, और ग्राम कचहरी के सचिवों की इसमें अहम भूमिका है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के सफल निपटारे के लिए, वादी (शिकायतकर्ता) और प्रतिवादी (आरोपी) दोनों को मानसिक रूप से तैयार किया जाए ताकि वे आपसी सहमति और समझौते के आधार पर विवादों का निपटारा कर सकें।
ग्राम कचहरी के सचिवों से यह भी कहा गया कि वे अपने स्तर पर लंबित मुकदमों की पहचान करें और दोनों पक्षों को लोक अदालत के फायदों से अवगत कराकर, उन्हें 13 दिसंबर को न्यायालय परिसर बिरौल पहुंचने के लिए प्रेरित करें।