बिरौल में शादीशुदा एक बच्ची की मां ने थामा प्रेमी का हाथ,दर्ज अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में हुआ तब्दील।

पीएसआई पूजा कुमारी तीनों को हरियाणा से किया बरामद,बच्ची के साथ महिला गई नयी ससुराल और प्रेमी गया जेल।

पीएसआई पूजा की कार्य से जिला पुलिस गदगद, दस दिनों में किया घटना का उदभेदन।

संजय राय,दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से शादीशुदा महिला 20 अगस्त को अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ ससुराल से अचानक गायब हो जाती है। इस घटना को लेकर उक्त महिला की सास 24 अगस्त को गांव के ही एक युवक एवं उसके परिजनों के विरुद्ध अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराती है। गांव से शादीशुदा महिला के साथ उसकी बच्ची का गायब हो जाना पुलिस के लिए तबतक सरदर्द बना रहा जब तक दोनों की बरामदगी नहीं हो जाती। बिरौल थाना के पुनि सह एस एच ओ सत्य प्रकाश झा ने उक्त गंभीर मामले का अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु एस आई पूजा कुमारी को बना दिया। जिसे चुनौती मान कर उक्त प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी ने अनुसंधान शुरू कर दी। कड़ी मेहनत और वैज्ञानिक विधि से किये गए अनुसंधान से पीएसआई पूजा कुमारी को दस दिनों में उक्त गायब महिला को उसके 5 वर्षीय पुत्री एवं अपहरणकर्ता तक आखिरकार पहुंचा ही दिया। मोबाईल लोकेशन एवं खुफिया सूत्रों के सहयोग से अनुसंधानकर्ता हरियाणा के अंबाला स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंच गई। जहां उन्होंने हरियाणा पुलिस के सहयोग से उक्त कॉलोनी में छुपे गांव से गायब हुई महिला,बच्ची और अपहरणकर्ता को बरामद कर बिरौल ले आई। बिरौल के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि तीनों को 4 सितंबर को हरियाणा से थाना लाने के बाद 5 सितंबर को न्यायालय में उपस्थित कराया गया। जहां उक्त शादीशुदा व एक बच्ची की मां ने न्यायिक दंडाधिकारी के सम्क्ष दिये गए 164 के बयान में दर्ज अपहरण के मामले को गलत बताते हुए प्रेम प्रसंग में तब्दील कर दिया। इधर न्यायालय से प्राप्त निर्देश के बाद अनुसंधानकर्ता पूजा कुमारी ने जहां मां व बच्ची को नया ससुराल भेज दिया वहीं प्रेमी धनी पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस पदाधिकारी के अनुसार उक्त शादीशुदा महिला को मोबाईल के माध्यम से धनी पासवान से प्यार हो गया था, और उसने पूर्व के व्यवाहरिक जीवन को छोड़कर नये पति के साथ खुश रहकर अपना जीवन गुजाराने में विश्वास रखती हैं।