ग्राम कचहरी के निर्वाचित सदस्य अपने अधिकार से वंचित ,जब्कि पंच और सरपंच की भूमिका अहम।

प्रखंड मुख्यालय पर प्रदेश सरपंच महासंघ का एक दिवसीय धरना संपन्न।

दरभंगा /

प्रखंड मुख्यालय पर प्रदेश सरपंच महासंघ बिहार के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सरपंच राजीव कुमार राय उर्फ पप्पू जी कर रहे थे।धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राय ने सरकार को आरे हाथ लेते हुए कह पुरे राज्य में स्थापित ग्राम कचहरियों के निर्वाचित सरपंच, पंच सदस्य अपने अधिकार से बंचित है। सरकार के गलत नितियों के कारण राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का सपना साकार करने में सरपंचों व पंच सदस्यों को कठिनाई हो रही है,वहीं राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के 80 फीसदी आबादी का विकासात्मक कार्य बाधित हो रहा है। राज्य सरकार अगर इसमें सुधार नहीं की तो जिला सरपंच संघ आंदोलन को और तेज करेगी। इससे पूर्व धरना प्रदर्शन को डुमरी ग्राम कचहरी के सरपंच शंभू चौधरी,सुपौल ग्राम कचहरी के सरपंच आलमगीर अंसारी,सरपंच गौरी शंकर पासवान, सरपंच धीरज कुमार सहित कई पंच सदस्यों ने अपने विचारों को रखा।धरना के बाद सरपंचों का एक शिष्ट मंडल सीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए उसे सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।इस अवसर पर शिवशंकर मुखिया, धीरज कुमार, मो.आलमगीर अंसारी, गौरी शंकर पासवान, रिंकू देवी एवं मीरा देवी सहित प्रखंड के सभी 25 ग्राम कचहरी के सरपंच व पंच सदस्य उपस्थित थे।