दरभंगा /

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह बड़े धूम धाम से आयोजित की गई । कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक राजीव कुमार, शैक्षणिक निदेशिका डॉ प्रभा मल्लिक, प्राचार्य अशोक राय, प्रशासक अजय झा, समन्वयक श्रावणी शिखा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित मंचासीन पदाधिकारियों एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने डॉ राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अपने स्वागत भाषण में समन्वयक श्रावणी शिखा ने कहा कि शिक्षक दिवस मनाने की सार्थकता तक होगी जब डॉ राधाकृष्णन द्वारा बताए गए मार्गदर्शन का हम अनुकरण करें।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ मल्लिक ने कहा कि गुरु की असीम कृपा से मध्यम वर्गीय छात्र भी ऊंचा स्थान प्राप्त कर लेता है,साथ ही समुचित पढ़ाई लिखाई के लिए शिक्षकों का मार्गदर्शन और छात्रों के द्वारा उनका अनुसरण करने पर बल दिया गया ।
विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार ने संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को डॉ राधाकृष्णन के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों से गुरुदक्षिणा में अपने अंदर की सभी बुराइयों को त्यागने एवम सदमार्गों पर चलने का वचन लिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को वस्त्रादि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विगत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गांधी विहार शाखा के सरिता श्रीवास्तव और वाजितपुर शाखा के आशुतोष कुमार झा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया गया वहीं संजय कुमार राय को गांधी विहार से तथा सरोज मल्लिक को वाजितपुर से सर्वश्रेष्ठ सहायक का पुरस्कार प्रदान किया गया।
छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के संगीत शिक्षक दीपक कुमार झा ने अपने गायकी से सबों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन शिक्षिका कविता कुमारी ने किया।