संगीन चार मामले के 13आरोपियों की नियमित /जमानत याचिका खारिज 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,

जिला न्यायमंडल दरभंगा के सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा की अदालत ने संगीन चार मामले के 13 आरोपियों की नियमित/अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है।लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि अश्लील वीडीओ वायरल करने के आरोप में संस्थित साईवर थानाकांड सं.61/25 के आरोपी कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के बलहा गांव के काराधीन अब्दुल मजीद की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दिया।वहीं जानलेवा हमला के आरोप में दर्ज बहेड़ी थानाकांड सं.318/24 में तुर्की गाँव के काराधीन राजकुमार सदा,पप्पु सदा,प्रदीप सदा कीजमानत आवेदन खारिज कर दिया है।इसके अलावे जानलेवा हमला के आरोप में दर्ज भालपट्टी थानाकांड सं.56/25 के आरोपी मोहन चौपाल, वाजितपुर थानाकांड सं.55/25 के आरोपी मो.दुलारे साह,मो. सितारे साह,मो. प्यारे साह,मो. नौशाद साह,मो.मोस्कीम,,मो. मुख्तार, मो. अंजार साह और मो. खुदूश की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है।