वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार,बिरौल पुलिस को मिली सफलता।
वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार,बिरौल पुलिस को मिली सफलता।
वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार,बिरौल पुलिस को मिली सफलता।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में वर्षों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इस छापामारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अनील चौधरी को पुलिस काफी दिनों से तलाश रही थी। इनके विरुद्ध बिरौल थाना में 534/2023 एफआईआर दर्ज है। विश्वसनीय सूचना मिलने पर, पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए पोखराम गांव में सटीक ठिकानों पर छापेमारी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में बेनीपुर उप कारा में भेज दिया गया। छापामारी का नेतृत्व पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मन कर रहे थे। इनके साथ कांड के अनुसंधानकर्ता एस आई एम फारुकी और पुलिस बल तैनात थे।