दरभंगा /विधि संवाददाता

मिथिला के हृदय स्थली दरभंगा में आभासी उच्च न्यायालय खोलने की मांग उठने लगी है। जिला के न्याय अतिथियों को , सुलभ सस्ता न्याय मिलने में आभासी उच्च न्यायालय सहायक होगा। इसके लिए एडभोकेट्स फोरम फोर वर्चुअल हाईकोर्ट दरभंगा का संयोजक अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, संयुक्त संयोजक अधिवक्ता गोबिन्द झा, सह संयोजक द्वय अधिवक्ता शिवशंकर झा और अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को संयुक्त हस्ताक्षर से स्मार पत्र पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को स्पीड पोस्ट से भेजा है। वहीं इसकी प्रति भारत के मुख्य न्यायाधीश को स्पीड पोस्ट से भेज कर सबको मिले न्याय की न्यायिक अवधारणा के अनुकूल,दरभंगा जिला के न्याय अतिथियों की पहूंच आभासी उच्च न्यायालय के माध्यम से पटना हाईकोर्ट तक करने की व्यवस्था की जाय। धन का अभाव एक समान न्याय पाने में बाधक न हो।इसके लिए आवश्यक है कि उड़ीसा उच्च न्यायालय की तरह बिहार प्रान्त के दरभंगा जिला न्यायालय में आभासी उच्च न्यायालय (भर्चूअल हाईकोर्ट) संचालित की जाय।