दरभंगा क्षेत्र के डीआईजी की बड़ी कारवाई :कमतौल थाना के सर्किल इंस्पेक्टर व बहादुरपुर थाना के थानाध्यक्ष को किया निलंबित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
न्याय में लापरवाही बरतने और पीड़ित को समय पर न्याय नहीं दिलाने के आरोप में दरभंगा रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार और कमतौल (अंचल) के तत्कालीन पुलिस निरीक्षक अभिषेक प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

