दरभंगा पुलिस की विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्रवाई,कफ सिरप के साथ साथ कई गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा

लहेरियासराय थाना द्वारा की गई कारवाई 

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 703/25, दिनांक 27.11.2025, धारा 21(C)/29 NDPS Act 1985 के प्राथमिक अभियुक्त
मोहम्मद जाकिर, पिता– मोहम्मद अब्बास, निवासी– न्यू खाजा सराय, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को 43 बोतल (कुल 12.9 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया।

बहादुरपुर थाना कार्रवाई

बहादुरपुर थाना क्षेत्र से 01 देशी पिस्तौल, 01 मैगजीन, 06 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

बहेड़ा थाना कार्रवाई

दिनांक 28.11.2025 को बहेड़ा थाना कांड संख्या 201/25 के प्राथमिक अभियुक्त—
1. मोहम्मद इमरान, पिता– मोहम्मद इरफान
2. मोहम्मद समीम, पिता– मोहम्मद मौसिम
दोनों निवासी– आदरबन्ना, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा— को गिरफ्तार किया गया।

नगर थाना कार्रवाई

दिनांक 28.11.2025 को—
• नगर थाना कांड संख्या 99/25 के प्राथमिक अभियुक्त राजा राम, पिता– रविन्द्र राम, निवासी– शुभकारपुर, गिरफ्तार।
• नगर थाना कांड संख्या 98/25 के प्राथमिक अभियुक्त
1. दिलीप राम,
2. प्रदीप राम, दोनों पिता– स्व. सुखदेव राम
3. किसान कुमार, पिता– दिलीप राम
सभी निवासी– शुभकारपुर, थाना नगर, जिला दरभंगा— को गिरफ्तार किया गया।

सोनकी थाना कार्रवाई

दिनांक 28.11.2025 को सोनकी थाना कांड संख्या 156/25, धारा 109(1) के अभियुक्त—
1. बबलू लालदेव
2. ब्यास लालदेव
दोनों पिता– रामकरण लालदेव, निवासी– महपारा, थाना सोनकी— को गिरफ्तार किया गया।

बिरौल थाना कार्रवाई

दिनांक 28.11.2025 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी
मोहन कुमार मुखिया, पिता– भातु मुखिया, निवासी– कमलपुर, थाना बिरौल— को गिरफ्तार किया गया।

तिलकेश्वर थाना कार्रवाई

दिनांक 28.11.2025 को तिलकेश्वर थाना कांड संख्या 143/25 के प्राथमिक अभियुक्त
धर्मेंद्र पोद्दार, पिता– अशोक पोद्दार, निवासी– तिलकेश्वर— को गिरफ्तार किया गया।