इस दौरान स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने सभी सफाई कर्मचारियों को समझा बुझाकर मामला को शांत करते हुए नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर सभापति राज कुमार गुड्डू से दुरभाष पर बातचीत किया। विधायक ने शनिवार तक सभी सफाईकर्मियों की मांग को पूरा करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि सभी सफाईकर्मियों की मांग पूरी नही होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सभी सफाईकर्मियों ने भी विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल की बात समझते हुए अपनी मांग को लेकर हड़ताल जारी रखा है।