किशनगंज के रानीबड़ौद माताजी मंदिर में दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। यह मंदिर किशनगंज पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित है। चोर मंदिर से माताजी के कीमती आभूषण चुरा ले गए।
चोरी हुए आभूषणों में चांदी का छत्र, सोने का मंगलसूत्र, हाथ के कंगन और पायल सहित अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं।
रानीबड़ौद माताजी मंदिर से चांदी का छत्र, सोने का मंगलसूत्र, हाथ के कंगन चुराकर ले गए।
इस घटना से किशनगंज के आमजन में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस थाने के सामने स्थित मंदिर में चोरी हो सकती है, तो अन्य स्थानों की सुरक्षा का क्या होगा।
ग्रामीणों ने मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. ललित मीणा को बुलाया और अपना विरोध दर्ज कराया। विधायक ने भी घटना पर नाराजगी व्यक्त की और पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की।
