जिलाधिकारी ने आमस–दरभंगा एक्सप्रेस वे अपग्रेडेशन एवं एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा आज दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा रेलवे स्टेशन से आमस–दरभंगा एक्सप्रेस वे तक संचालित अपग्रेडेशन/उन्नयन कार्य एवं एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण अवधि के दौरान जिलाधिकारी ने दोनार चौक, कर्पूरी चौक तथा कर्पूरी चौक से एकमी चौक होते हुए लहेरियासराय चौक एवं लोहिया चौक तक जारी कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि शहरी यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके तथा आम जनता को बेहतर एवं सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध हो।

इस दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री बालेश्वर प्रसाद, बीएसआरडीसीएल के महाप्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कार्य में गति लाने तथा निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।