जनता दरबार में जिला पदाधिकारी की सराहनीय पहल,दिव्यांग मो. सुभान को तत्काल मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल
जनता दरबार में जिला पदाधिकारी की सराहनीय पहल,दिव्यांग मो. सुभान को तत्काल मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल
जनता दरबार में जिला पदाधिकारी की सराहनीय पहल,दिव्यांग मो. सुभान को तत्काल मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आम जनों की समस्याएँ सुनीं एवं उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसी क्रम में सदर प्रखंड के एक दिव्यांग आवेदक मो. सुभान (पिता– अब्दुल रजाक) ने अपने आवागमन में होने वाली कठिनाइयों को रखते हुए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मांग की। जिला पदाधिकारी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके आवेदन पर त्वरित संज्ञान लिया और दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा के सहायक निदेशक आशीष अमन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा अपने कर-कमलों से मो. सुभान को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल एवं हेलमेट प्रदान किया गया। ट्राईसाइकिल प्राप्त कर मो. सुभान अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
चाबी सौंपते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि “जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कृतसंकल्पित है। आशा है कि यह ट्राईसाइकिल मो. सुभान को आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगी और उनके दैनिक कार्यों में सुगमता प्रदान करेगी।”
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।