गायघाट में रवि महोत्सव आयोजित:विधायक और प्रमुख ने किया उद्घाटन
गायघाट में रवि महोत्सव आयोजित:विधायक और प्रमुख ने किया उद्घाटन
गायघाट में रवि महोत्सव आयोजित:विधायक और प्रमुख ने किया उद्घाटन
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड स्थित शुक्रवार को रवि महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन गायघाट विधायक कोमल सिंह, प्रमुख श्रवण सिंह, कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। विधायक कोमल सिंह ने कहा कि किसानों के विकास के लिए सरकार काफी सक्रिय है। किसान कृषि वैज्ञानिकों की सलाह ले जैविक खेती कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों को देश की रीढ़ बताया तथा कृषि रोड मैप की चर्चा की। बीडीओ संजय राय ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं। हमें किसानों का आदर करना चाहिए। कहा कि किसान एवं कृषि नहीं तो दुनिया नहीं।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनी गयी तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये ।इसके पश्चात खाद्य वितरण कार्यक्रम में भाग लेते हुये और खाद्य रिटेलर्स के साथ बैठक कर सुचारु वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया ।कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।किसानों के हित और क्षेत्र के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।