दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना पुलिस की बड़ी सफलता: बहादुरपुर में अवैध हथियार के साथ 3 अपराधकर्मी गिरफ्तार, एक पिस्टल, मैग्जीन, 6 कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद | सुजीत झा का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना पुलिस की बड़ी सफलता: बहादुरपुर में अवैध हथियार के साथ 3 अपराधकर्मी गिरफ्तार, एक पिस्टल, मैग्जीन, 6 कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद | सुजीत झा का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना पुलिस की बड़ी सफलता: बहादुरपुर में अवैध हथियार के साथ 3 अपराधकर्मी गिरफ्तार,
एक पिस्टल, मैग्जीन, 6 कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद | सुजीत झा का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अपराधकर्मियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैग्जीन, छह जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
गुप्त सूचना पर छापामारी, डरहार बीबी टोल से गिरफ्तारी
27 नवम्बर की शाम गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ बहादुरपुर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर बहादुरपुर सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी दल ने डरहार बीबी टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोका। तलाशी में हथियार मिलने पर तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी
सुजीत झा, उम्र 35 वर्ष, पिता वैधनाथ झा, सo देकुली
सूरज कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता किशोरी बेलदार, सo डरहार
कमलेश कुमार, पिता गनौर पासवान, सo देकुली
(तीनों बहादुरपुर थाना क्षेत्र के निवासी)
पु०नि० सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम में पु०अ०नि० राजू शर्मा, पु०अ०नि० अखिलेश पासवान, स०अ०नि० सुरेन्द्र प्रसाद तथा बहादुरपुर थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
मुख्य आरोपी सुजीत झा का आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी सुजीत झा उर्फ सुमित झा का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ बहादुरपुर थाना में कई पुराने मामले दर्ज हैं, जिनमें
कांड सं. 394/24 (06.10.24) – धारा 126(2)/115(2)/303(2)/352/351(2)/3(5) BNS
कांड सं. 299/19 (23.06.19) – धारा 341/323/504/506 IPC एवं SC/ST Act
कांड सं. 138/19
कांड सं. 484/19
पुलिस की सख्ती जारी
दरभंगा पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियारों एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है।