कटरा प्रखंड के अधिकारियों के साथ गायघाट विधायिका कोमल सिंह ने की बैठक, लापरवाही को लेकर चेतावनी
कटरा प्रखंड के अधिकारियों के साथ गायघाट विधायिका कोमल सिंह ने की बैठक, लापरवाही को लेकर चेतावनी
कटरा प्रखंड के अधिकारियों के साथ गायघाट विधायिका कोमल सिंह ने की बैठक, लापरवाही को लेकर चेतावनी
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटरा प्रखंड में प्रखंड के अधिकारियों के साथ गायघाट विधायिका कोमल सिंह ने बैठक की। बैठक में कहा कि कोई भी अधिकारी लापरवाही नहीं चलेगी। इसके लिए खुली चेतावनी दी है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक में जनता से जुड़ी सभी विकास कार्यों पर चर्चा हुई। क्षेत्र के समुचित विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कटरा के विकास कार्यों को गति देने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करें। कटरा का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। बैठक के उपरांत सम्मानित जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन निष्पादन की।
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना पुलिस की बड़ी सफलता: बहादुरपुर में अवैध हथियार के साथ 3 अपराधकर्मी गिरफ्तार, एक पिस्टल, मैग्जीन, 6 कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद | सुजीत झा का आपराधिक इतिहास भी आया सामने