पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में आज दिनांक 28 नवंबर 2025 को रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में किया गया। परेड के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक व मानसिक फिटनेस, अनुशासन, तथा एकरूपता को बनाए रखना है।
परेड के दौरान शारीरिक फिटनेस के लिए पुलिसकर्मियों को दौड़, ड्रिल एवं अन्य अभ्यास कराए गए। टर्नआउट चेक के क्रम में वर्दी की स्वच्छता, जूते-टोपी की चमक तथा अनुशासन की विस्तृत जांच की गई।अनुशासन और टोलीवार ड्रिल के माध्यम से सामूहिक तालमेल व एकरूपता पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों को मानसिक, शारीरिक एवं आत्म-विकास के लिए योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे संतुलित एवं सक्षम तरीके से कानून-व्यवस्था के दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा वाहनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।