दरभंगा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई: कई अभियुक्त गिरफ्तार, कुर्की-जप्ती, वारंटी की धरपकड़ और सजा

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामलों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए कई महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। अलग-अलग मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी, वारंटी की धरपकड़, कुर्की-जप्ती की कार्रवाई तथा एक अभियुक्त को सजा सुनाई गई।

आर्म्स एक्ट मामले में 3 वर्ष की सजा

आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में माननीय न्यायालय ने एक अभियुक्त को 3 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹5000 का अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं देने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भी निर्धारित किया गया है।

ऑपरेशन मुस्कान: गुमशुदा मोबाइल बरामद

घनश्यामपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया। सत्यापन के बाद मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया गया।
घनश्यामपुर थाना द्वारा कार्रवाई।

बडगांव थाना: कुर्की-जप्ती कार्रवाई

दिनांक 27.11.2025 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में
अभियुक्त – विश्वनाथ चौपाल, पिता आयोधी चौपाल, सा० अख्तवारा थाना बडगांव
के विरुद्ध कुर्की-जप्ती की विधिवत कार्रवाई की गई।
बडगांव थाना द्वारा कार्रवाई।

फेकला थाना: 5 अभियुक्त गिरफ्तार

फेकला थाना कांड संख्या 108/25, धारा 109 BNS में नामजद अभियुक्त
1. कैलाश दास (पे. लालू दास)
2. सरोज दास
3. बिरोज दास
4. छोटू दास (तीनों पे. कैलाश दास)
5. प्रवेश दास (पे. सरोज दास)
सभी निवासी पिंगी, थाना फेकला
को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
फेकला थाना द्वारा कार्रवाई।

जाले थाना: NBW वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी
1. मो. असरफ अली (पे. स्व. मो. अहमद करीम)
2. मो. अकरम आजाद (पे. स्व. मो. फारूख)
दोनों सा० पीठरिया, थाना जाले
को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जाले थाना द्वारा कार्रवाई।

सदर थाना: मुख्य अभियुक्त धराया

सदर थाना कांड संख्या 263/25, धारा 126(2)/115(2)/118(2)/109/352/351(2) BNS
के प्राथमिक अभियुक्त सकलदीप यादव, सा० भादवा
को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सदर थाना द्वारा कार्रवाई।

कुशेश्वरस्थान थाना: 1 अभियुक्त गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 157/25, धारा 109 BNS
के प्राथमिकी अभियुक्त रंजीत पासवान, पिता चलीतर पासवान, सा० हिरणी
को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा कार्रवाई।

वाजितपुर थाना: NBW वारंटी की गिरफ्तारी

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी सूरज यादव, पिता स्व. बच्चू यादव, ग्राम परौल
को दरभंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
वाजितपुर थाना द्वारा कार्रवाई।

सिंहवाड़ा थाना द्वारा कि गई कार्रवाई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-कमतौल के नेतृत्व में सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 316/25 धारा 25(1-b)a/26/35 Arms Act में वांछित अभियुक्त योगेश कुमार पिता राम कुमार साह ग्राम सनहपुर थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा को किया गिरफ्तार ।