क्लेम केस के निष्पादन को लेकर दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ बैठक
क्लेम केस के निष्पादन को लेकर दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ बैठक
क्लेम केस के निष्पादन को लेकर दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-cum-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से क्लेम केस के शीघ्र निष्पादन के लिए दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे हेतु चयनित दावा वादों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
विशेष न्यायाधीश श्री कुमार ने कहा कि दावा वादों के प्रभावी निपटारे के लिए विशेष रूप से बीमा कंपनियों एवं उनके अधिवक्ताओं का सक्रिय सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं से लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयास करने का आग्रह किया।
सचिव आरती कुमारी ने अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए पक्षकारों के साथ प्री-काउंसलिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद, ध्रुव कुमार ठाकुर, चंद्रधर मल्लिक, शिशिर कुमार दास, जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण, सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, मो. मकसूद सहित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि मुकुल रंजन उपस्थित थे।