दरभंगा के न्यायालय में दो अलग-अलग नालिसी दर्ज: राजस्व कर्मियों पर जमाबंदी हेराफेरी-रिश्वत का आरोप, होमगार्ड डीएसपी पर गाली-गलौज व 50 हजार मांगने का केस

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में वाजितपुर थाना क्षेत्र के माऊबेहट निवासी राम नारायण ने जमाबंदी में हेराफेरी करने तथा रिश्वत की मांग का आरोप लगाते हुए मनीगाछी अंचल के अंचलाधिकारी रवि कुमार , राजस्व कर्मचारी नवीन कुमार सिंह , सहित अन्य राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध नालिसी संख्या 1060/25 दर्ज किया है । न्यायालय ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिलासमाहर्ता एवम आरोपी सी ओ सहित अन्य आरोपितों के विरुद्ध बी एन एस एस के तहत नोटिस का आदेश दिया है ।
वहीं एक अन्य नालिसी 1160/25 फेकला थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी होमगार्ड नरेश झा ने स्थानीय कैदराबाद स्थित होमगार्ड के डी एस पी फैज अहमद के विरुद्ध गाली गलौज करने एवम पचास हजार रुपया की मांग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है । गौरतलब है कि वादी श्री झा को विभागीय कारवाई के तहत सस्पेन्ड कर दिया गया था । सस्पेंशन समाप्त करने हेतु आरोपी से मिलने गया तो उपयुर्क्त घटना घटित करने का आरोप बताया गया है ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने युवाओं के लिए ठोस योजनाओं को क्रियान्वित करना शुरू कर दिया है–संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला 2025 को लेकर बैठक सम्पन्न