मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने युवाओं के लिए ठोस योजनाओं को क्रियान्वित करना शुरू कर दिया है–संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

बिहार में युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं।दरभंगा पूर्वी जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने युवाओं के लिए ठोस योजनाओं को क्रियान्वित करना शुरू कर दिया है।
सात निश्चय-2 के अंतर्गत वर्ष 2020-25 में राज्य के 50 लाख युवाओं को नौकरी एवं रोजगार मिला। अब अगले पांच वर्षों (2025-30) में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी सरकारी विभागों, प्रमंडलीय कार्यालयों और जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधियाचनाओं को 31 दिसंबर 2025 तक सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराएं।
सभी नियुक्ति आयोगों और चयन एजेंसियों को आदेश दिया गया है कि वे जनवरी 2026 में पूरे साल का परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित करें, जिसमें परीक्षा, परिणाम और विज्ञापन की सभी तिथियों का स्पष्ट उल्लेख हो। परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। संजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT) के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा मिल सके और परीक्षा समय पर आयोजित हो। उनका कहना था कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं को सक्षम, आत्मनिर्भर और रोजगारमुक्त बनाना है। अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य में रोजगार सृजन और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए यह पहल निरंतर जारी रहेगी।