जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला 2025 को लेकर बैठक सम्पन्न

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 एवं साइंस मेला-2025 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि

 जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।
साइंस मेला-2025 का आयोजन 02 दिसम्बर 2025 को दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मब्बी में होगा।

साइंस मेला-2025 का समय पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
03 दिसम्बर 2025 को साइंस मेला के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों के परिणाम जिला वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित किए जाएंगे।

निर्णायक मंडल में कुल तीन सदस्य होंगे, जिनकी विवरणी प्रधानाचार्य, दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु

 अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी रहेंगे।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (स्थापना) एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर संपूर्ण व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे।

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025

युवा उत्सव ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में आयोजित होगा।
इसका संचालन—
जिला शिक्षा पदाधिकारी
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी
जिला खेल पदाधिकारी
द्वारा किया जाएगा।

प्रतिभागिता हेतु निर्धारित आयु

1 दिसंबर 2025 को 15 से 29 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा भाग ले सकेंगे।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार 1 सितम्बर 2025 को 15 से 29 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रतियोगिताएँ निम्न विधाओं में आयोजित होंगी

लोक नृत्य (समूह)
लोक गायन (समूह)

चाक्षुष कला (चित्रकला)

कहानी लेखन
कविता लेखन
वक्तृता/डिक्लेमेशन (हिंदी अथवा अंग्रेज़ी)

पुरस्कार राशि (सीएफएमएस के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी)

प्रथम पुरस्कार – ₹2000
द्वितीय पुरस्कार – ₹1500
तृतीय पुरस्कार – ₹1000

युवा उत्सव एवं साइंस मेला दोनों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मोमेंटो, पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया जाएगा।

सुरक्षा एवं व्यवस्थाएँ

अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सिविल सर्जन एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा—
विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त पुलिस बल,एंबुलेंस की उपलब्धता,अग्निशमन वाहन की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।