दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक ने बिरौल थाना का किया सघन निरीक्षण,अभिलेखों और लंबित मामलों की गहराई से हुई जांच

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

जिले के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक ने बुधवार को बिरौल थाना का औचक एवं सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और अंचल पुलिस निरीक्षक महफूज आलम भी उपस्थिति थे।
पुलिस अधीक्षक आलोक ने थाने के कामकाज और व्यवस्था का जायजा लेते हुए निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।
उन्होंने थाना से संबंधित सभी संचिकाओं का विस्तृत अवलोकन किया, ताकि प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं की दक्षता सुनिश्चित की जा सके।
थाना की दैनिक गतिविधियों और घटनाओं के रिकॉर्ड, स्टेशन डायरी, की जांच की गई,। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना में लंबित पड़े एसआर और नन एसआर कांडों की वर्तमान स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। और इसके जल्द निष्पादन के लिए कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में, एसपी आलोक ने थाना में आने वाले आगंतुक पंजी का भी बारीकी से निरीक्षण किया। यह रजिस्टर थाने में पारदर्शिता और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होता है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक के द्वारा किए गए इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाना के क्रियाकलापों की समीक्षा करना, अभिलेखों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करना और लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। पुलिस अधीक्षक आलोक ने मौके पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।