मनिगाछी थाना का निरीक्षण, वरीय पुलिस अधीक्षक ने की अनुसंधान बैठक,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन सहित कई दिशा-निर्देश जारी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मनिगाछी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों ,दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोज़ल रजिस्टर, दैनिकी पंजी, ओ.डी. पंजी, गुंडा पंजी तथा अपराध अनुसंधान पंजी का बारीकी से परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के उपरांत एसएसपी ने थानाध्यक्ष सहित उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक एवं कड़े दिशा-निर्देश दिए। मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे

मुख्य निर्देश

 लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश।
कांडों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश।
लंबित कांडों एवं सभी पंजियों की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक अनुपालन हेतु निर्देश।
PC की समीक्षा के दौरान समन, BW, NBW, इश्तिहार एवं कुर्की से जुड़े पंजियों का परीक्षण।
समन, BW, NBW की प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर तामिला का सख्त निर्देश।
इश्तिहार एवं कुर्की की प्राप्ति के 3 दिनों के अंदर तामिला सुनिश्चित करने का आदेश।
थाना परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल।

एसएसपी ने थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग, समयबद्ध कार्रवाई और आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बढ़ाने पर भी जोर दिया।