गायघाट में पूर्व विधायक ने संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गायघाट में पूर्व विधायक ने संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गायघाट में पूर्व विधायक ने संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
दस्तक7मीडिया ,,दीपक कुमार।गायघाट
संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर विचार मंच द्वारा गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक निरंजन राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । वहा पूर्व विधायक निरंजन राय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें ससम्मान नमन किया।कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और समता के प्रति बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।इस दौरान अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष भरत पासवान , राजद प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ,नंदकिशोर ठाकुर, जियाउल हसन उर्फ चांद,जिला राजद महासचिव सुनील कुमार राय, फूलबाबू राय,रामउदार राय उर्फ व्यास ,रामसजन राय,प्रखंड उपाध्यक्ष राजेंद्र साह, महिला अध्यक्षा रीना रजक, धर्मेंद्र यादव, गोनौर राम आदि सहित गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता साथी मौजूद थे।