डीएम ने बिरौल अनुमंडल में उपकारा निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार ने आज बिरौल अनुमंडल में नये उपकारा (जेल) निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध रकबा, पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक मानकों का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा मौजा–हाटी, अंचल–बिरौल, जिला–दरभंगा स्थित कुल 15 एकड़ भूमि को उपकारा निर्माण के लिए मानकों के अनुरूप एवं उपयुक्त पाया गया। समिति ने सर्वसम्मति से यह भूमि उपकारा निर्माण हेतु उपयुक्त बताते हुए इसे अधिग्रहण के लिए अनुशंसित किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व)  मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।