संविधान दिवस पर दरभंगा में अधिवक्ताओं ने ली न्याय और उत्तरदायित्व निभाने की शपथ
संविधान दिवस पर दरभंगा में अधिवक्ताओं ने ली न्याय और उत्तरदायित्व निभाने की शपथ
संविधान दिवस पर दरभंगा में अधिवक्ताओं ने ली न्याय और उत्तरदायित्व निभाने की शपथ
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद, दरभंगा और भाजपा विधि प्रकोष्ट, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित की गई.।
कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष राम उदित झा और भाजपा विधि प्रकोष्ट के संयोजक विष्णु कांत चौधरी सहित अन्य लोगों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। . कार्यक्रम में ‘वर्तमान न्याय व्यवस्था और न्यायिक उत्तरदायित्व’ विषय पर चर्चा की गई.।
उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रस्तावना का पाठ पढ़ा एवं संविधान के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। . वक्ताओं ने कहा कि संविधान हमें आजादी और समानता के साथ जीने का अधिकार देता है। . भारतीय लोकतंत्र का आधार संविधान हीं है.। जिनके आदर्शों का पालन करना हम सभी का दायित्व है. संविधान में प्रावधानित मौलिक अधिकार हमें हमारा हक दिलाता है तो मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों का पालन करने की नसीहत देता है.। भारतीय संविधान 26 नवम्बर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। . संविधान देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में हमारी मदद करता है.। संविधान दिशा-निर्देश प्रदान करने और भारतीयों को अपने और देश के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाने में मदद करता है.। संविधान हमें कानून का पालन करना सिखाता है और यह मेरे देश को गौरवान्वित करता है.।
मौके पर राम उदित झा, अंजनी भगत, आलोक कुमार, गौरीशंकर चौधरी, अमरनाथ झा, विष्णु कांत चौधरी, अमर प्रकाश, संजीव कुमार, शिवेंद्र कुमार, ऋषिकेश कुमार ठाकुर, संजय झा, कुमार उत्तम,अनिता आनंद, चंदा वर्मा, संतोष कुमार झा, रुपा कुमारी, बविता कुमारी,संतोष पासवान सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे.