आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया,उप मुख्यमंत्री-सह-गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने ATS के अनुशासन, प्रतिबद्धता, दक्षता और प्रोफेशनलिज्म की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों व कमांडों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
स्थापना दिवस पर ATS कमांडों/पदाधिकारियों द्वारा Hostage Rescue Operation का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें आतंकवाद से निपटने की उनकी उन्नत क्षमता और तत्परता को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने इस प्रदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग अरविन्द कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, ATS पंकज कुमार दाराद सहित विभिन्न वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे।