सीवान| शहर में सफाई व्यवस्था काफी खराब है। मुख्य सड़कों को भी कचरा डंप पॉइंट बना दिया गया है। सुबह में सफाई कर्मचारी मोहल्ले की कचरा को मुख्य सड़कों पर गिरा देते हैं। जब दिन होता है तो वहां से जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा को हटाया जाता है। इस वजह से सड़कों पर कचरा का ढेर लगा रहता है। इससे आवागमन प्रवाहित होता है। लोगों को बदबू के बीच गुजरना पड़ता है। नतीजतन सड़क पर ही कचरा गिराए जाने से जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है, लेकिन नगर परिषद द्वारा इस संदर्भ में सुधार का प्रयास नहीं किया जा रहा है, यहां तक कि शहर राजेंद्र पथ पर भी सुबह में कचरा का अंबार लगा रहता है।