गायघाट विधायिका कोमल सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार गायघाट

गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जाता पंचायत के वार्ड नंबर 4 में आग लगने की दुःखद सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर प्रभावित परिवार से गायघाट विधायक कोमल सिंह ने मुलाकात की।

उनके नुकसान का जायजा लिया और हर संभव एवं राहत उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से बात की। कोमल सिंह ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मैं पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हूं।