चार बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त,25 एवं 26 नवम्बर को श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु की गई गहन छापेमारी
चार बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त,25 एवं 26 नवम्बर को श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु की गई गहन छापेमारी
चार बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त,25 एवं 26 नवम्बर को श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु की गई गहन छापेमारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने बताया कि 25 एवं 26 नवम्बर 2025 को सदर अनुमंडल अंतर्गत श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 04 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया, जिनमें
कार रिपेयरिंग एवं वाशिंग, एकमी घाट से 01 बाल श्रमिक
स्पीड कार वॉश प्वाइंट, सैदनगर, दरभंगा से 01 बाल श्रमिक
मिथिला सैनेटरी शॉप, शिवधारा से 01 बाल श्रमिक
संतोष नायक किराना दुकान, शिवधारा से 01 बाल श्रमिक शामिल हैं।
श्रम अधीक्षक ने बताया कि दोषी नियोजकों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही प्रति बाल श्रमिक 20,000 रुपये की दर से राशि ‘जिला बाल श्रमिक पुनर्वास कल्याण कोष’ में जमा कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अधिनियम की धारा 3 एवं 3(ए) के उल्लंघन के मामलों में नियोजकों से 20,000 से 50,000 रुपये तक के जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, बच्चों को न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान करने के मामलों में 10 गुना मुआवज़े के लिए दावा-पत्र सक्षम न्यायालय में दायर किए जाएँगे।
श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में श्रम विभाग द्वारा अब तक जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 26 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया जा चुका है।
धावा दल के सदस्य
मोकिम अंसारी (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हनुमाननगर),
साधना भारती (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हायाघाट),
स्मृति भारद्वाज (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अलीनगर),
नीतीश कुमार (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, किरतपुर),
रजत राउत (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तारडीह),
नवचन्द्र प्रकाश (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बेनीपुर),
मोहन कुमार (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, दरभंगा सदर),
प्रेम कुमार साह (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जाले),
लक्ष्मण कुमार झा (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सिंहवाड़ा),
बमबम कुमार (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घनश्यामपुर),
शुभम (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान)
तथा नारद मंडल, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।